खेल से नहीं होना चाहिए खिलवाड़: रंधावा
नादौन | कांग्रेस सरकार ने अपनी सुविधा के अनुसार खेलों से जुड़ी एसोसिएशनों, स्पोर्ट्स हॉस्टलों, डिपार्टमेंट की टीमों पर कब्जा करने के लिए बनाया खेल विधेयक खेल के साथ खिलवाड़ के सिवाय कुछ नहीं था। जयराम सरकार ने इस खेल विधेयक को निरस्त करके खेल व खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है। यह बात वॉलीबॉल के इंटरनेशनल खिलाड़ी, इंटरनेशनल कोच एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव जगीर सिंह रंधावा व हॉकी के कोच रमेश पठानिया ने कही।