- Hindi News
- National
- कोटला चिल्लियां पंचायत में जिन्होंने मजदूरी की नहीं, उनके खाते में भी डाल दिए पैसे
कोटला चिल्लियां पंचायत में जिन्होंने मजदूरी की नहीं, उनके खाते में भी डाल दिए पैसे
नादौन | कोटला चिल्लियां पंचायत में मनरेगा के तहत बन रहे एक निजी टैंक की मजदूरी का पैसा ऐसे लोगों के खाते में डाला गया है, जिन्होंने मजदूरी की ही नहीं। इस बारे गांव की महिलाओं ने बीडीओ को शिकायत की है। शिकायतकर्ता कमलेश, सिमरो देवी और स्वर्णा देवी ने कहा है इस बारे में पंचायत प्रधान और सचिव को भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बीडीओ को शिकायत करनी पड़ी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमने पंचायत में मनरेगा में एक निजी टैंक के निर्माण में 13 दिनों तक मजदूरी की थी। हमारे से अदायगी पर हस्ताक्षर तो करवा लिए लेकिन 9 महीने बीतने के बावजूद भी न तो हमें नकद राशि का भुगतान किया न ही हमारे खाते में राशि डाली गई है। जबकि इस काम की राशि ऐसे लोगों के खाते में डाल दी, जिन्होंने कभी भी काम ही नहीं किया है। बीडीओ को शिकायत पत्र देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते सिमरो देवी ने आंसू बहाते कहा कि उसके पति का देहांत हुए 13 वर्ष हो चुके हैं और उसे आईआरडीपी में नहीं डाला जा रहा है, जबकि उसे परिवार का पेट भरना मुश्किल हो चुका है।