झलाण पंचायत के लोहारली गांव के केवल कृष्ण के कच्चे रिहायशी मकान पर विवादित पेड़ हाल ही में आए तूफान व वारिश के दौरान गिया गया है, जिससे उसके मकान को काफी क्षति पहुंची है।
एसडीएम को की गई शिकायत मेंे कहा गया है कि उनका मकान मलकीयत भूमि खसरा नंबर 301 में है। जबकि घर के साथ खसरा नंबर 300 व 302 भी उनकी मलकीयत व पैतृक भूमि टीका बाउंड्री झलाण के साथ लगती है। इस भूमि के बारे में सिविल जज डिविजन नादौन की अदालत द्वारा उनके पक्ष में 23 मई, 2014 को फैसला भी हो चुका है। लेकिन गांव का ही एक परिवार ने उनकी इस भूमि पर सीनाजोरी से कब्जा कर रखा है। इस जमीन में चार हराण, कराल, अंजीर व जामुन के बड़े पेड़ हैं, जो उनके मकान के साथ ही हैं और मकान के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जब इन पेड़ों को जब उन्होंने काटना चाहा, तो साथ लगती जमीन वालों ने बिना वजह ही उन्हें रोक दिया और लड़ाई-झगड़े व गाली-गलौच पर उतारू हो जाते हैं। हाल ही में हुई तेज वर्षा व आंधी से एक रहाण का पेड़ उनके मकान पर गिर गया। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। इस बारे में एसडीएम दिले राम धीमान का कहना है कि शिकायत आई है, तहसीलदार को उचित कार्रवाई के लिए भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।