पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नादौन अस्पताल में थायराइड टेस्ट और जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराएं

नादौन अस्पताल में थायराइड टेस्ट और जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन | भारतीय जनता युवा मोर्चा नादौन की शहरी इकाई के अध्यक्ष संदीप भाटिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि स्थानीय अस्पताल में थायराइड टेस्ट और जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि गलोड़ अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है, परंतु नादौन अस्पताल में रोगियों की संख्या अधिक होने के बावजूद यहां आज तक लोगों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। भाटिया के अनुसार नादौन अस्पताल में विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग अपना उपचार करवाने के लिए यहां आते हैं। उन्होंने नादौन अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...