पीडब्ल्यूडी धनेटा द्वारा मानपुल नामक स्थान के पास चौकी गांव के चौक पर पिछले दिनों बनाए गए तीन अवरोधकों को लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा था। मामला मीडिया में आने के बाद विभाग हरकत में आया और इन अवरोधकों को हटा दिया। जिससे नादौन-धनेटा सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना था कि यह गति अवरोधक भी अनावश्यक हैं, क्योंकि नादौन से धनेटा वाया सेरा जाने वाली सड़क पर पिछले दिनों बनाए गए इस गति अवरोधक की भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां सड़क पहले ही मरम्मत न होने से गड्ढ़ों से भरी पड़ी है। जिस पर वाहन पहले ही काफी धीरे गति से चलते है। लोगों का आरोप था कि विभाग ने मानकों को दरकिनार करके चार गति अवरोधक मात्र 100 मीटर के दायरे में ही बना दिए थे। अब एक ही स्थान पर बने तीन गति अवरोधकों को हटा देने से इस सड़क पर प्रतिदिन दौडऩे वाले सैकड़ों वाहन चालकों में खुशी की लहर है।