फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो की अपलोड, केस
नादौन | बीते दिनों नादौन के साथ सटे ककरेड़ गांव में एक नाबालिग लड़की की नकली आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक में डालने के मामले में पुलिस ने पॉस्को अौर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी योगेश ने बताया कि इस मामले में मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है और डाटा आंकड़े प्रमाण के रूप में एकत्र किए जा रहे हैं। जोशी ने कहा कि जिस भी मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है उसका ट्रेस आउट कर लिया गया है। एवीडेंस कंपलीट होते ही आरोपियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।