नादौन | युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच ने कहा है कि भाजपा प्रवक्ता दीपक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू पर बंद कमरे में बैठ कर डींगे मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा पहले अपने गिरेबान में झांके फिर वह ऐसी निराधार बयानबाजी करना स्वयं ही भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक शर्मा ने सदा ही अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए पार्टियां बदली हैं और यह बात उन्हें नहीं भूलनी चाहिए। डिंपल ने कहा कि शर्मा भाजपा का चश्मा हटाकर देखें तो उन्हें नादौन क्षेत्र में कांग्रेस के समय में हुआ अथाह विकास स्वयं ही नजर आने लगेगा। जब-जब भी प्रदेश में भाजपा सरकारें सत्तासीन हुई है तब-तब क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद व तबादला माफिया को बढ़ावा मिला और कानून व्यवस्था चरमरा कर रह गई है।