टिल्लू पहाड़ी पर लगी आग को लोगों ने खुद ही बुझाया, बड़ा हादसा टला
नादौन | नादौन शहर की त्रिमूर्ति मार्किट के पास टिल्लू पहाड़ी पर शनिवार रात अचानक आग की लपटें उठने से दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते यह आग काफी क्षेत्र में फैल गई और आसपास के लोग एकत्र होकर इस आग पर काबू पाया। गौर हो इसी स्थल के पास एक मार्किट है और कुछ ही दूरी पर प्रवासी लोगों की झुग्गी झोपड़ी भी स्थापित हैं जबकि पेयजल योजना नादौन के जल भंडार और चौकीदार का रिहायशी कमरा भी इसी स्थल के नजदीक है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इस आग का पता न लगता तो यह काफी घातक हो सकती थी। वन विभाग आरओ संदीप सेठी ने बताया कि जिस भूमि पर आग लगी हुई थी वह निजी भूमि है और भूमि मालिकों को हिदायत दी गई है कि वह अपनी खाली पड़ी भूमि की खासकर गर्मियों के मौसम में निगरानी रखें। बताया कि इस क्षेत्र के साथ ही वन विभाग की अपनी भूमि भी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।