पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग बच्ची से युवक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

नाबालिग बच्ची से युवक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन | नौंहगी पंचायत के कठियाना गांव की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं जब बच्ची घर के निकट ही एक आटा चक्की से आटा लाने गई थी, तो रास्ते में कठियाना गांव के अशोक(26) पुत्र ध्यान चंद ने बच्ची को पकड़ लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बच्ची आरोपी के चंगुल से बच कर अपने घर को भाग कर आ गई थी।

घर पर उसने अपनी माता को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने बताया कि घटना के समय आरोपी की मां भी उससे पीछे थोड़ी दूरी पर चल रही थी। भनक लगते ही काफी लोग बच्ची के घर पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, तो गुस्साए लोगों में से कुछ लोगों ने आरोपी व उसकी मां की जमकर धुनाई कर दी और उन्हें रस्सों से बांध दिया। मौका पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नौहंगी पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर प्रकाश चंद, पूर्व जिप सदस्य नीलम चौधरी, बीडीसी रीमा धीमान, समाज सेवी प. वासू देव शर्मा के अलावा कांता देवी, चंचला, पवना, निम्मो, बिमला, राज कुमारी, संतोष कुमारी आदि ने बताया कि आरोपी पहले भी ऐसी ही अशलील हरकतें गांव की कुछ महिलाओं के साथ कर चुका है। उधर आरोपी की मां राम देई ने अपनी पुलिस शिकायत में उसे व उसके बेटे की पिटाई करने का आरोप पीडि़ता के परिजनों पर लगाया है। जिसकी शिकायत पर भी पुलिस ने अलग से मामला दर्ज किया है। पीडि़ता के परिजनों ने उनके ऊपर दर्ज मामले पर रोष व्यक्त करते इसे वापस लेने की मांग की है। उधर आरोपी की माता का कहना है कि उसका बेटा दिमागी ताैर से अस्वस्थ है और अमृतसर से उपचाराधीन है। एसएचओ महेंद्र बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रेणू शर्मा ने मामले की पुष्टि की

खबरें और भी हैं...