पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांजलू में मकान को लगी आग, लाखों का नुकसान

पांजलू में मकान को लगी आग, लाखों का नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांजलू गांव के एक मकान में आज शाम आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। हालांकि किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पांजलू गांव के मदन लाल जो रेलवे में कार्यरत हैं व उनका भाई देशराज जो जालंधर में कारोबार करते हैं, उनके मकान को आज अचानक आग लग गई। जिससे काफी समान जल कर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। एसडीएम दिले राम धीमान ने बताया कि संबंधित पटवारी को हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। मौके पर पहुंचे जिला परिषद के वाइस चेयरमैन चौधरी चंदू लाल ने बताया कि मकान को आग लगने की सूचना मिलते ही गांव वासी इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पा लिया।

खबरें और भी हैं...