पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की समस्या को लेकर लोगों में रोष

पेयजल की समस्या को लेकर लोगों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन | जैन चौक से चौगला बाजार की ओर जाने वाली वार्ड 5 की गली के आसपास रहने वाले लोग पेयजल सुचारू रूप से ना मिलने के कारण रोष जताया हैं। योगेंद्र कुमार, संदीप, विनोद, रविकांत, नवीन, सवीन, रविंदर, विजय, विवेक, सुरेंद्र, कृष्ण कुमार ने बताया कि गत कई माह से इस गली में पेयजल सुचारू रूप से नहीं आ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस स्थल में विभाग ने एक नई पाइप तो डाली है परंतु उनके घरों में अभी भी पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि उनकी इस समस्या का समाधान शीघ्र ना हुआ तो स्थानीय लोग विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने बताया कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...