चेक बुक तथा एटीएम कार्ड बैंक से प्राप्त करना आसान नहीं
नादौन | केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया का रूप साकार करने का फरमान जारी करने के बावजूद भी नादौन स्थित विभिन्न सरकारी बैंकों में सुविधाएं प्राप्त करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। यहां तक की बैंक में खाता खोलकर एटीएम प्राप्त करने के बाद इसे एक्टीवेट करने के लिए भी भारी मुश्किलें पेश आ रही हैं। जबकि चेकबुक प्राप्त करने के लिए कई बार एक महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी चैक बुक नहीं मिलती है। समाज सेवी होशियार सिंह, प्रदीप कुमार व रमेश चंद आदि ने कहा कि ऐसे में लोग सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को कोस रहे हैं। कई बैकों ने अपनी सेवाओं को निजी क्षेत्र में लोगों को कमिशन पर दे रखा है। जब आम व्यक्ति बैंक में खाता खुलवाने जाता है, तो वहां सरवर डाउन मिलता है।