पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय विद्यालय के पास पसरी रहती है गंदगी, अिभभावकों ने कहा बच्चों को होती है परेशानी

केंद्रीय विद्यालय के पास पसरी रहती है गंदगी, अिभभावकों ने कहा बच्चों को होती है परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के दावों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान भी महज कागजों तक ही सीमित रह गया है। बनाए गए रैन बसेरा भवन में केंद्रीय विद्यालय का एक विंग शिक्षाग्रहण कर रहा है। इस भवन व सब जज कोर्ट के पास बनी पुलिया की नालियों में गंदगी जमा रहती है तथा कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। इस गंदगी भरे माहौल में केंद्रीय विद्यालय के नन्हें बच्चों को पढ़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि घर में आकर बच्चे गंभीर समस्या से परेशान होते नजर आते हैं। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चे इतनी गंदगी में कैसे पढ़ाई करें और स्कूल में कैसे खाना खाएं। पिछले कई महीनों से इस समस्या बच्चे जूझ रहे हैं इतनी गंदगी में बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई ऐसा असर न पढ़े जिसके लिए अभिभावक चिंतित हैं। लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है इतना ही नही इस कूड़ा कर्कट की बजह से चारों ओर गंदगी फैल रही है जिससे लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है।

सबसे ज्यादा परेशानी तो कोर्ट में रोजाना आने वाले लोगों के लिए है जिन्हें यहां से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। आलम यह है कि यहां बनी एक पुलिया के साथ बनी गंदे पानी की नालियों को साफ नहीं किया जाता तथा इसके निकट पड़ा कूड़ा भी कई बार नालियों में जमां हो जाता है। लोगों का आरोप है कि इस कुव्यवस्था को सही ढंग से ठीक करने के लिए कई बार नगर पंचायत कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं करते तथा इस परेशानी के कारण बच्चों को मुश्किलें आ रही हैं।

शीघ्र ही होगा समाधान

समस्या ध्यान में है और शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। रीना देवी, अध्यक्षा नगर पंचायत नादौन

खबरें और भी हैं...