नादौन | नादौन की प्रसिद्ध किन्नर महंत निशा महंत के निधन के बाद किन्नर समुदाय ने सोमवार को किन्नर महंत की गद्दी किन्नर समाज की मंजू महंत व रवीना महंत को किन्नर समुदाय की रीति-रिवाज के अनुसार सौंपी गई। इस अवसर पर संजू माई, रूबी, पिंकी, रवीना, मंजू, संजीव, तिलक, दिले राम सहित किन्नर समाज के काफी सदस्य उपस्थित थे। किन्नर समाज की गद्दी पर विराजमान होने के बाद मंजू महंत व रवीना महंत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर किन्नर समाज में दिवंगत निशा महंत की कमी खल रही थी और सभी की आंखें नम थी। काबिलेगौर है कि निशा महंत गुरु मीना बाई के शिष्य थे और काफी वर्षों तक वह नादौन में ही रहे। गत कुछ वर्षों से निशा महंत ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त थे तथा एम्स में उनका उपचार चल रहा था। निशा महंत प्रसिद्ध समाज सेवक भी थे, जिसके कारण नादौन क्षेत्र में लोग उनका काफी सम्मान करते थे।