पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूथ पार्लियामेंट स्पर्धा में बाल स्कूल रहा अव्वल

यूथ-पार्लियामेंट स्पर्धा में बाल स्कूल रहा अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन | सीनियर सेकंडरी स्कूल कन्या में ब्लाॅक स्तरीय यूथपार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन विभागीय आदेशानुसार किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय बाल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रतिभागी बच्चों ने इसका श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल विजय चौधरी व स्टाफ को दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल विजय चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल स्टाफ व बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों का हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...