पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसात से पहले पर्कुलेशन स्वच्छ योजना की जाएगी शुरू : अग्निहोत्री

बरसात से पहले पर्कुलेशन स्वच्छ योजना की जाएगी शुरू : अग्निहोत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन शहर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। आने वाली बरसात से पूर्व शहर वासियों को नई स्वच्छ पेयजल योजना से पानी उपलब्ध हो जाएगा। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि बस नदी किनारे बनी इस पर्कुलेशन स्वच्छ पेयजल योजना को गत पांच वर्षों में अमलीजामा नहीं पहनाया गया, परंतु प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को पूरा किया गया है। विभाग द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर वासियों को बरसात से पूर्व यह सौगात मिल सके।

अग्निहोत्री ने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में बनने वाले मेडिकल कॉलेज तथा सेंट्रल स्कूल भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के हाथों करवाया जाएगा। नादौन क्षेत्र के लोगों को यह भी बड़ी सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि बटराण-हथोल-ग्वालपत्थर संपर्क मार्ग पर बनने वाले पुल का कार्य भी शीघ्र ही आरंभ होने वाला है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार बनने के बाद नादौन सहित पूरे प्रदेश में गत पांच वर्षों से रूके हुए विकास कार्यों को गति मिली है।

खबरें और भी हैं...