जवाली | कस्बे के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित प्रजापति समाज के श्री श्रीयादे मंदिर की 9वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम हुकम भारती के सान्निध्य में शुरू होगा। इस अवसर पर शुक्रवार को एक शाम सरिया देवी के नाम भजन संध्या, चढ़ावे की बोली व शनिवार को ध्वजा कार्यक्रम, महाप्रसादी आदि कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष टुआराम नाडोल व ट्रस्टी किस्तूरचंद जवाली ने यह जानकारी दी।