सलावद में बीपीएल महिलाओं को फ्री मिलेंगे गैस कनेक्शन
उज्जवला योजना के तहत किया जागरूक
भास्कर न्यूज | नादौती
सलावद ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में 20 अप्रेल को उज्जवला योजना के तहत इंडेन गैस एजेंसी नादौती द्वारा शिविर लगाकर गरीब महिलाओं को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन लेने और एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। एजेंसी प्रोपराइटर आशा शर्मा ने बताया कि एलपीजी पंचायत कार्यक्रम में कैम्प का आयोजन कर उज्जवला योजना के तहत पहली बार एलपीजी का उपभोग कर रहे परिवारों में एलपीजी के उपयोग से संबंधित जागरूकता, उनकी समस्याओं के समाधान किया जाएगा। वितरक द्वारा देय सेवा की गुणवत्ता, रिफिल सिलेंडरों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। एलपीजी गैस कनेक्शन से वंचित एसटी, एससी वर्ग की बीपीएल महिलाएं, अंत्योदय अन्न योजना व प्रधान मंत्री आवास योजना से लाभान्वित महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी फ्री कनेक्शन के लिए आवेदन भी भरवाए जाएंगे।