घाट भंडारी ने कैमला टीम को हराया
नादौती | गोठड़ा में चल रही जय भौमिया बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को घाट भंडारी ने कैमला गांव की टीम हराकर जीत दर्ज कराई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमला की टीम ने निर्धारित 10 ऑवर में 93 रन बनाए। घाट भंडारी टीम ने 9 ऑवर में 94 रन बना लिये। प्रतियोगिता आयोजन कमेटी ने घाट भंडारी टीम को विजयी घोषित किया। प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के सुखलाल, सोमराज, राहुल, अजेश, धीरज ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 11 हजार व शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन टीम भाग ले रही हैं।