पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुढ़ाचंद्रजी : राशन की दुकान पर 341 कट्टों में निकला सड़ा गला गेहूं

गुढ़ाचंद्रजी : राशन की दुकान पर 341 कट्टों में निकला सड़ा-गला गेहूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुढ़ाचंद्रजी. (हिंडौन सिटी)

केन्द्र व राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीब परिवारों को सस्ते दर पर गेहूं दे रही है, लेकिन राशन डीलरों को वितरण के लिए दिए जाने वाला गेहूं खराब होने से राशन डीलरों के सामने दोहरी समस्या पैदा हो गई है। कस्बे की राशन डीलर दुकान संख्या 430 के डीलर उम्मेद सिंह ने बताया कि रसद विभाग ने मई माह के खाद्य सुरक्षा के लिए 341 कट्टों में 175 क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराया गया। शनिवार को राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं को राशन देने के लिए गेहूं के कट्टे खोले तो उनमें खराब गेहूं निकले। राशन डीलर ने उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है।

गुढ़ाचंद्रजी. राशन के सड़े-गले गेहूं को लेने से इनकार करते उपभोक्ता।

बानगी देख लौटे उपभोक्ता

कट्टों में से सड़ांध आने के कारण उपभोक्ताओं ने गेहूं लेने से मना कर दिया। डीलर ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई भी संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला। एक तरफ उपभोक्ता राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंच रहे हैं। वहीं राशन के गेहूं सड़े व खराब निकलने से राशन डीलर के सामने दोहरी समस्या पैदा हो गई है।

साफ गेहूं उपलब्ध कराएंगे

राशन का गेहूं सड़ा-गला निकलना गंभीर बात है। मामले से खाद्य सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कर उपभोक्ताओं को साफ गेहूं उपलब्ध कराए जाएगा। महेन्द्र सिंह यादव, एसडीएम, नादौती

खबरें और भी हैं...