नादौती. तेसगांव में सोमवार को गुर्जर गीत दंगल हुआ। इसमें आसपास के गांवों से दंगल में मठ गुजरा की पार्टी ने बगड़ावत कथा को गीत गाकर सुनाया। ग्राम खाना की पार्टी के मेडिया गोपालसिंह ने महाभारत की कथा गीत हे रे छोरा कहन मान जा मेरी दिन ऊग पहले पनघट पें करे मत माते जोरी.....की रंगारंग प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। खेड़ला की पार्टी ने भी दंगल में गीतों की रंगा-रंग प्रस्तुति दी। श्रोताओं की भारी भीड़ के कारण मकानों की छतें भी ठसाठस रही।