पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा संविदा कार्मिकों की हड़ताल जारी

मनरेगा संविदा कार्मिकों की हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौती. अटल सेवा केन्द्र के बाहर हड़ताल पर बैठे मनरेगा संविदाकार्मिक।

नादौती | स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संविदा पर कार्यरत कार्मिकों की 21वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सरकार द्वारा मांग नहीं माने जाने से संविदाकार्मिकों में रोष व्याप्त है।

मनरेगा संविदाकार्मिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष काडूराम गुर्जर ने बताया कि सरकार द्वारा नियमितिकरण की मांग नहीं मानी तो समस्त योजनाओं के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदयसिंह गुर्जर ने बताया कि मनरेगा संविदाकार्मिकों की मांग के समर्थन में प्रदेश के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों से मनरेगाकर्मियों के आंदोलन में शामिल होने और मनरेगा कार्यों का बहिष्कार करने का आह्वान संघ की प्रदेश कमेटी द्वारा किया है।

सरकार द्वारा 24 मई तक संविदाकार्मिकों की मांग नहीं मानी तो प्रदेश के पंचायतराज मंत्रालय कर्मचारी समस्त योजनाओं का बहिष्कार करेंगे। पंचायत समिति परिक्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत मनरेगा संविदा कार्मिक अटल सेवा केन्द्र के बाहर हड़ताल पर बैठे रहे।

खबरें और भी हैं...