पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंधावाड़ा में भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकली

बंधावाड़ा में भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौती. बंधावाड़ा में भागवत कथा के शुभारम्भ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | नादौती

बंधावाड़ा में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पर बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राम, शिव, हनुमान के लगाए जयकारों से गांव का वातावरण धर्ममय हो गया।

शुभ मुहूर्त में सुबह 7 बजे पंडित अशोकाचार्य ने मंत्रोच्चारण कर कलशों का पूजन करवाने के उपरांत यजमान प्यारेलाल मीना ठेकेदार के निवास से यात्रा रवाना हुई जो गांव के मुख्य मार्ग में होकर गुजरी। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। पुरुष श्रद्धालु राम, शिव, हनुमान के जयकारे लगाते चल रहे थे। इससे वातावरण धर्ममय हो गया। जिला परिषद सदस्य रायसिंह मीना, रामस्वरूप, चप्पूलाल, लालजी, श्रीफल, गिर्राज, गरीबा सहित के लोगों ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

खबरें और भी हैं...