नादौती | कस्बे के श्रीशिव पाथैश्वर पठान बाबा के स्थान पर 31 विद्वान पंडितों द्वारा अवस्थी मिश्र परिवार के सहयोग से सवा करोड़ ऊं नमः शिवाय बीज मंत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 16 से 25 मई तक अखंड जप सलावद के आचार्य पं. विजय कुमार शास्त्री के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर रामजी लाल, द्वारका प्रसाद, राधेश्याम, वैद्य बहभद्र, सतीश, देवीशरण आदि मौजूद थे।
हरिकीर्तन व जबानी गायन अाज से
हिंडौनसिटी| एकोरासी गांव में शनिवार से तीन दिवसीय हरिकीर्तन दंगल व जबानी गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में झांसी, हाथरस कई मंडलियां भाग लेंगी।