नादौती| राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक परियोजना प्रबंधक स्थानीय ईकाई के तत्वावधान में एकता महिला राजीविका सर्वागींण विकास सहकारी समिति नादौती में बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुभाष कुमावत ने महिला सशक्तिकरण और बैंक से लेन-देन के बारे में जानकारी दी। 12 रुपए एवं 330 रुपए के बीमा से संबंधित जानकारी दी तथा समूह की महिलाओं को बीमा करवाने लिए महिलाओं को प्रेरित किया। स्वरोजगार के माध्यम से आय वृद्धि के तरीके समझाएं । हिण्डौन ब्लॉक प्रबंधक शंकर लाल ने महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत अपना खेत-अपना काम प्लान के तहत करवाए जाने वाले कार्य समतलीकरण, पशु आश्रय आदि के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए परियोजना के माध्यम से सरकार द्वारा दी गई राशि से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक योगेन्द्र कुमार सेन ने भी महिलाओं को समूह के संचालन एवं रिकार्ड से संबंधित जानकारी विस्तार से महिलाओं को दी।