पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक चुराते पकड़े दो युवक भीड़ ने पकड़े, एक साथी भागा

बाइक चुराते पकड़े दो युवक भीड़ ने पकड़े, एक साथी भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर| कस्बेवासियों ने एक युवक को बाइक चुराते रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। जबकि उक्त बाइक चोर का एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया।

बुधवार दोपहर करीब 4 बजे दो युवकों को सीताराम मोहल्ला स्थित सीताराम मंदिर के सामने से बाइक चुराने के दौरान लॉक तोड़ते ही मौहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। बाद में शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग एकत्रित हो गए। दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों बाइक चोरों की जमकर धुनाई कर दी। ऐसे में एक चोर मौके का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि दूसरे युवक को पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...