बिजली घर, अस्पताल व बस स्टैंड पर प्याऊ शुरू
भरतपुर। बुधवार को तीन संस्थाओं की ओर से बिजलीघर, अस्पताल एवं बस स्टैंड पर प्याऊ प्रारंभ की गईं। महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान, राजेंद्र नगर व जवाहर नगर के तत्वावधान में बिजली घर के पास जल मंदिर का उदघाटन महाराजा सूरजमल ब्रज विविकुलपति प्रो. अश्विनी बंसल व भरतपुर उद्योग व व्यापार संगठन अध्यक्ष अनिल ने किया।