सफाई कर्मियों को 20 हाथ गाड़ियां दी
रूपवास। कस्बे की नगर पालिका परिसर में हुए समारोह में बीस हाथ गाड़ियों को भाजपा शहर अध्यक्ष विकल्प गोयल ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किया। शहर अध्यक्ष विकल्प गोयल ने हाथ गाड़ियों को देते समय सफाई कर्मचारियों से कहा कि इन्हे अपनी समझ कर काम में उपयोग लेना। इसके साथ इनकी देखरेख करना आपका काम ही नहीं वरन शहर की सफाई व्यवस्था में तन मन से सहयोग करना भी हैं। ईओ श्याम बिहारी गोयल ने बताया कि अब सफाई कर्मचारियों के मानदेय में भी एकदम से बढ़ोत्तरी करके दो हजार की जगह चार हजार रुपए यानि दुगना कर दिया हैं। इस मौके पर संदीप कौशिक, घनश्याम, गिरीश कुमार, विनोद राणा, मुकेश कुमार, आजाद सिंह, धर्म सिंह, सुंदर लाल, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।