एफसीआई आज नहीं करेगी अनाज खरीद
भुसावर| क्षेत्र में संचालित श्रीगणेश नगर कृषि उपज मंडी में पिछले तीन दिनों से किसानों के अनाज की खरीद नहीं हो पाने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मण्डी में गुरुवार को भी खरीद नहीं होने की बात व्यापारियों द्वारा बताई जा रही है। कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंघल ने बताया कि श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी में सोमवार को अधिक खरीद होने के कारण एफसीआई द्वारा मंगलवार को खरीद नही की गई। वही बुधवार को अवकाश होने के कारण मंडी में खरीददारी नहीं हो पाई। गुरुवार को शादी विवाह होने के कारण मंडी में पल्लेदार नहीं आने की संभावना के चलते गुरुवार को भी मण्डी में एफसीआई द्वारा अनाज की खरीद नहीं की जाएगी। खरीद नहीं होने से किसान मायूस लौट रहे हैं।