भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनेगा अाज
रूपवास। कस्बे में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को सुबह 8 बजे से धौलपुर रोड स्थित थाने के पास वाले हनुमान मंदिर पर मनेगा। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष नवीन दुबे ने बताया कि समिति की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह 8 बजे से मंदिर परिसर में अभिषेक, हवन यज्ञ व प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
नगर। कस्बे के ब्राह्मण समाज समिति की ओर से अक्षय तृतीया पर बुधवार सुबह 7 से 10 बजे तक भगवान परशुराम का अभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। मंत्री रविकांत तिवाड़ी ने बताया कि एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत सीकरी चुंगी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर भगवान परशुराम का अभिषेक कार्यक्रम व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।