पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश में पहली शादी, जिसमें सरकार चुनेगी दूल्हा, घर और नौकरी तक देगी

देश में पहली शादी, जिसमें सरकार चुनेगी दूल्हा, घर और नौकरी तक देगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | इंदौर

ये किसी रूपहले पर्दे की कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है कि देश में किसी शादी में भारत सरकार घराती के रूप में रहेगी। विदेश मंत्रालय ही लड़की के लिए वर का प्रारंभिक रूप से चयन करेगा और उसे घर, नौकरी व गृहस्थी का अन्य सामान देगा। लड़कों का बायोडाटा पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देखेंगी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शादी में मदद करेंगे। सरकार यह सब तैयारी इंदौर में रह रही 24 वर्षीय मूक-बधिर गीता के लिए कर रही है, जिसे लगभग ढाई साल पहले पाकिस्तान से लाया गया था। इसके लिए परिचय सम्मेलन से लेकर सोशल साइट तक दूल्हे की तलाश की जा रही है। अब तक 12 युवा गीता से शादी की इच्छा जता चुके हैं। इनमें लेखक से लेकर पंडित तक शामिल हैं। गीता गुमाश्ता नगर स्थित मूक-बधिक संगठन में रह रही है। संगठन की मोनिका पंजाबी ने बताया कि युवाओं ने मोबाइल पर कॉल कर गीता से शादी की इच्छा जताई है। शेष | पेज 4

युवकों से विशेषज्ञ ने पूछे दो सवाल

1. गीता से ही शादी क्यों करना चाहते हैं?

2. क्या घर वाले इस शादी के लिए तैयार हैं?

1. पाकिस्तान में भी गीता ने हिंदू धर्म नहीं छोड़ा। उसकी साइन लैंग्वेज अच्छी है। मुझे सिंपल लड़की ही चाहिए थी।

2. घर वालों को इस शादी से कोई परेशानी नहीं है।

- महेश दास बैरागी

निवासी सांवेर, पंडिताई करते हैं

1. इंटरनेट पर गीता के वीडियो देखे थे। वह प्रसिद्ध है। इसके अलावा सीधी-सादी है।

2. मैं तैयार हूं। माता-पिता से आप बात कर लीजिए।

रितेश निवासी अहमदाबाद, रेस्त्रां में काम करते हैं

खबरें और भी हैं...