- Hindi News
- National
- सेंट एंसलम के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, लोगों ने पीटा
सेंट एंसलम के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, लोगों ने पीटा
अलवर | सेंट एंसलम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर फादर जार्जिश ब्रिटो ने स्कूल की 9वीं की एक छात्रा को मंगलवार रात एक बजे वाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज भेज दिया। मैसेज में लिखा कि योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू। इसका खुलासा हाेते ही बुधवार सुबह मुल्तान नगर निवासी छात्रा के पिता और भाई अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंच गए और जार्जिश ब्रिटो की धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख ब्रिटो स्कूल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीणा मौके पर पहुंचे। प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि ब्रिटो भाग चुका है। इसके बाद थाना प्रभारी ने स्कूल व उसके निवास की तलाशी भी ली। उधर, सूत्रों ने बताया कि फादर ब्रिटो को पुलिस ने इसी संस्था द्वारा संचालित एक संस्थान से हिरासत में ले लिया। शेष | पेज 4
पिता का आरोप- स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को भगाया
लड़की के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी काे भगाने में पूरी वफादारी निभाई। आरोपी को स्कूल के पिछले गेट से भगाया गया और इसके बाद यह काफी समय तक स्कूल स्टाफ के संपर्क में रहा। स्कूल स्टाफ से ही उसके दौसा में होने का पता चला। यहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया।
स्कूल प्रबंधन ने कहा-बेहद शर्मनाक मामला, जूनियर फादर को पद से हटा दिया है
सेंट एंसलम स्कूल के प्रिंसिपल फादर पॉल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक मामला है। मुझे इस मामले की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली। सूचना मिलने के बाद जूनियर फादर ब्रिटो को स्कूल से हटा दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अब पुलिस की ओर से की जाएगी।