पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातृकुंडिया में परशुराम और चित्तौड़ में गोरा बादल पेनोरमा का शिलान्यास

मातृकुंडिया में परशुराम और चित्तौड़ में गोरा-बादल पेनोरमा का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़/राशमी/ जयपुर | सीएम वसुंधराराजे ने बुधवार को मातृकुंडिया में भगवान परशुराम पेनोरमा और चित्तौड़गढ़ में प्रस्तावित गोरा-बादल पेनोरमा का शिलान्यास किया। सीएम ने मंगलवार को बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा के बाद बुधवार को बेगूं क्षेत्र में शहीद रूपाजी-करपाजी पेनोरमा बनवाने की घोषणा भी की।

सीएम बुधवार को निंबाहेड़ा से हेलीकॉप्टर में मातृकुंडिया पहुंची। जहां परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास करते हुए सभा को संबोधित किया। राजे ने कहा कि हमने प्रदेश में 38 पेनोरमा बनवाने व करीब 125 धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया है। पेनोरमा बनाने का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढिय़ां भी हमारे महापुरूषों के बारे में जान सके। राजे ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश में 20 लाख और अकेले चित्तौड़ जिले के 50 हजार लोगो को लाभ मिला है। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण चेयरमैन औकारसिंह लखावत ने 242 साल पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि की प्रति सीएम को भेंट की। स्वागत उद्बोधन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने दिया। यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने आभार जताया। सांसद सीपी जोशी, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

परशुराम पेनोरमा : 1.85 करोड़ की लागत : राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के सीईओ टीकम चंद्र बोहरा व देवस्थान आयुक्त जितेन्द्र उपाध्याय ने भास्कर को बताया कि 1.85 करोड़ की स्वीकृति हुई है। जिसमें एक करोड़ भवन निर्माण पर खर्च होंगे। शेष 85 लाख से भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व महिमा 2-डी, 3-डी मूर्तियों प्रिंट और गनमेटल की मूर्तियों से दर्शाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...