पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान की आंखों में मिर्च डाल 75 हजार रुपए लूटे

किसान की आंखों में मिर्च डाल 75 हजार रुपए लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा के समीप गोवर्धन ड्रेन से सांतरुक जाने वाले रास्ते पर शाम को बाइक पर सवार दो जनों ने भरतपुर से गेहूं बेचकर आ रहे सांतरुक निवासी नेत्रपाल की आंखों में मिर्ची डालकर 75 हजार रुपए लूट लिए। जिसकी सूचना पीड़ित ने अपने फोन से परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित नेत्रपाल ने बताया कि वह भरतपुर से गेहूं बेचकर बाइक से गांव सांतरुक आ रहा था। प|ी को अपने मायके शादी में जाना था, इसलिए जल्दी घर पहुंचनें के प्रयास में इस कच्चे रास्ते से घर पहुंचना चाहता था। शाम को गुदरिया वाले पुल के कच्चे रास्ते पर एक बाइक पर सवार दो जने खड़े मिले। एक युवक ने मेरी बाइक के समीप आते ही मेरी आंखों में मिर्ची डाल दी और मेरी जेब से 75 हजार रुपए निकाल कर ले गए। मैंने लोगों को आवाज दी तथा मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन नेत्रपाल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे। पीड़ित ने उद्योग नगर जा कर मामला दर्ज कराया।सांतरुक सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर लूटपाट की घटनाएं होती रहती है।

पीडित किसान।

खबरें और भी हैं...