पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलदाऊ मंदिर पर श्रीमद् भागवत व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 20 को

बलदाऊ मंदिर पर श्रीमद् भागवत व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर | कस्बे के सौभरेय ब्राह्मण समाज की ओर से खोड़की रोड स्थित बलदाऊ मंदिर पर 20 से 28 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। समाज अध्यक्ष मनीराम ने बताया कि 9 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल प्रात: 8 बजे गणेश पूजन व कलशयात्रा, 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन कथावाचक कन्हैयालाल शास्त्री द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत प्रवचन, 22 अप्रैल को देव पूजन व जलाधिवास, 23 अप्रैल को अग्नि स्थापना व अन्नाधिवास, 24 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्म व नन्दोत्सव, 25 अप्रैल को कालीदह प्रसंग व गिर्राज पूजन, 26 अप्रैल को देव प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा व रुकमणि मंगल, 27 अप्रैल को देव स्नान प्रतिष्ठा व सुदामा चरित्र एवं 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...