पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन मंजिला जयपुर हॉस्पिटल में आग, महज 10 मिनट में 70 मरीजों को बचाया, सड़क पर लगाए बैड

तीन मंजिला जयपुर हॉस्पिटल में आग, महज 10 मिनट में 70 मरीजों को बचाया, सड़क पर लगाए बैड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नगर निगम मुख्यालय के पास स्थित तीन मंजिला जयपुर हॉस्पिटल में रविवार रात 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 70 मरीज भर्ती थे। मरीजों को निकालने में पास ही स्थित ज्योतिनगर थाना पुलिस, मरीजों के परिजन, अस्पतालकर्मियों के अलावा समय पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाई। सभी को 8-10 मिनट में बाहर निकाल लिया गया। सड़क व नगर निगम परिसर में मरीजों के बैडों की कतार लग गई। बाद में इन्हें एसएमएस व अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। सीएम वसुंधरा ने देर रात ट्वीट कर अफसरों को जयपुर अस्पताल से शिफ्ट मरीजों की देखभाल के निर्देश दिए।

अस्पताल के बाहर सड़क पर मरीज और उनके परिजन।

खबरें और भी हैं...