पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभा में नागौर जा रहे गुजरात के नेता जिग्नेश को पुलिस ने जयपुर में रोका

सभा में नागौर जा रहे गुजरात के नेता जिग्नेश को पुलिस ने जयपुर में रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नागौर के मेड़ता रोड कस्बे में डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में हिस्सा लेने आ रहे गुजरात के निर्दलीय विधायक और आदिवासी नेता जिग्नेश मेवाणी को पुलिस ने सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर रोक लिया। नागौर में धारा 144 का हवाला देते हुए पुलिस ने मेवाणी को नोटिस थमाया। लिखित ऑर्डर को लेकर मेवाणी की पुलिस के साथ बहस हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस लिखित ऑर्डर लेकर पहुंची। करीब चार घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद मेवाणी प्रताप नगर में एक परिचित के यहां चले गए। पुलिस भी घर को घेरकर बैठी रही। शेष | पेज 4

एयरपोर्ट के बाहर रोके गए जिग्नेश।

नोटिस देकर सुरक्षा दी है : पुलिस

डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्र दीप का कहना है कि विधायक जिग्नेश की सुरक्षा में कोताही न हो इसलिए पुलिस की गाड़ी साथ लगाई है।

लोकतंत्र पर हमला : जिग्नेश

जिग्नेश बोले-यह लोकतंत्र पर हमला है। जयपुर में आज क्या स्थिति हो गई कि चुने हुए प्रतिनिधि को नजरबंद कर रखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...