19 बैंकाें से 2654 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी अमित उदयपुर से गिरफ्तार
दिव्य भास्कर न्यूज नेटवर्क | वडोदरा/उदयपुर
एक दर्जन से अधिक बैंकों के साथ 2654 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी अमित भटनागर को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित भटनागर, इसके भाई सुमित भटनागर और सुरेश भटनागर को गिरफ्तार किया गया । उदयपुर के सेक्टर-11 स्थित पारस महल होटल से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पांच अप्रैल को सीबीआई की दबिश के साथ ही अमित भटनागर, परिवार के अन्य लोगों के साथ भूमिगत हो गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार छह अप्रैल से ही यह उदयपुर में डेरा डाले हुए था। अमित भटनागर वडोदरा स्थित डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी हैं। प्राइवेट और निजी बैंकों से 2654 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। बैंकों से 2654 करोड़ रुपए का ऋण लेकर भुगतान न करने के आरोप हैं। पांच अप्रैल को सीबीआई की दबिश के बाद से ही यह भूमिगत हो गया था। नॉन बेलेबल वारंट, 2654 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप : अमित भटनागर के खिलाफ सीबीआई, ईडी और आईटी इनके खिलाफ जांच कर रही है। इससे जुड़े लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट है।