पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यमुना में डूबे आमीन की सुबह फिर तलाश

यमुना में डूबे आमीन की सुबह फिर तलाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा|यमुना ब्रिज घाट के गोताखोर कई घरों के लिए देवदूत बनकर आये। उन्होंने यमुना मेंं डूब रहे चार बालकों में से तीन को बचा लिया। चौथे की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह नदी के आगोश में समां गया। देर शाम तक उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह फिर बालक की तलाश शुरू कर दी गयी है। सुशीलनगर निवासी आमीन, इमरान, कुंजी, कामरान, छोटू, सोनू और इस्माइल परिजनों को बिना कुछ बताये ही यमुना में नहाने चले गये थे। नहाते हुए अचानक ये सभी डूबने लगे। शोर, सुनकर तैराकों ने बच्चों को बचाना शुरू कर दिया। लेकिन आमीन गहरे पानी में समा गया।

खबरें और भी हैं...