पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई वॉलेट बनाया, 20 फीसदी फायदे का झांसा देकर रुपए जमा कराए फिर वापस नहीं किए

ई-वॉलेट बनाया, 20 फीसदी फायदे का झांसा देकर रुपए जमा कराए फिर वापस नहीं किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर |बाजार सेंस डॉट कॉम कंपनी ने एक ई वॉलेट बनाकर लोगों से रुपए जमा कराए। रुपए जमा कराते वक्त लोगों से कहा गया था कि उन्हें 20 प्रतिशत तक फायदा प्रतिमाह इसमें मिलेगा। मुनाफे की बात सुनकर लोगों ने पहले 1000 और 2000 रुपए वॉलेट में डाले। इसकी एवज में उन्हें 20 प्रतिशत तक का फायदा मिल गया। इसके बाद जब लोगों ने 10 हजार रुपए से ज्यादा जमा किए तो कंपनी ने रिटर्न देना बंद कर दिया। साथ ही रुपए भी नहीं लौटाए। इसके बाद लोगों के फोन भी उठाना बंद कर दिए। लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा रकम को लेकर फरवरी से परेशान दीनदयाल नगर के 10 लोगों ने इस संबंध में क्राइम ब्रांच से शिकायत की है।दीनदयाल नगर में रहने वाले तेजप्रताप सिंह के साथ कुछ लोग क्राइम ब्रांच ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे थे। तेज प्रताप का कहना था कि उनके पास बाजार सेंस डॉट कॉम के डायरेक्टर भावुक धनंजय शर्मा तथा मैनेजर अमित सक्सेना का फोन आया था। उन्होंने कंपनी के ई-वॉलेट में रुपया इन्वेस्ट करने तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया था। इसके बाद तेजप्रताप और उसके परिचितों ने रुपए ऑनलाइन इन्वेस्ट करना शुरू कर दिए। शुरुआत में 500 से 1000 रुपए जमा कराए तो वहां से 20 प्रतिशत फायदे के साथ मूलधन भी वापस मिल गया था। लेकिन जनवरी में इन लोगों ने 10 हजार या इससे ज्यादा रुपए जमा कराए तो उन्हें न तो मूलधन मिला और न ही 20 प्रतिशत फायदा। इसके बाद लोगों ने फोन कर रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो कंपनी के लोगों ने बताया कि कंपनी का फॉर्मेट चेंज हुआ है। अब इंस्टा यूपीआई के नाम से कंपनी काम करेगी और उससे ही उन्हें रुपया वापस मिलेगा। लेकिन इसके बावजूद रुपया वापस नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...