ट्रेफिक चौराहे पर जल मंदिर का किया शुभारंभ
भरतपुर | महाराजा श्री अग्रसेन सेवा संस्थान राजेन्द्र नगर जवाहर नगर की ओर से सुरेश गोयल के संयोजन में ट्रेफिक चौराहे पर जल मंदिर का उद्घाटन एडीएम प्रशासन ओपी जैन द्वारा पूजा एवं फीता काटकर किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष डॉ. . बालकृष्ण बंसल ने किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश, सुधीर मित्तल, राजेन्द्र गोयल, रमाकांत गुप्ता, नरेन्द्र गर्ग आदि मौजूद थे।