पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत

श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हादसे में दो साल की बच्ची सहित तीन लोगों मौत हो गई। ये लोग आसींद में नाकोड़ा भैरूजी की भजन संध्या से देर रात बिजयनगर लौट रहे थे। हादसे में चार घायल हुए है। हादसे में मृत हार्डवेयर व्यवसायी व उनके ससुर के नेत्रदान कराए गए हैं। थाना निरीक्षक सतीश मीणा ने बताया कि बिजयनगर का पोखरना परिवार आसींद से बिजयनगर लौट रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे गागेड़ा के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी आगे से पूरी तरह बिखर गई। इसमें बिजयनगर निवासी वीरेंद्र (32) पुत्र राजेंद्र पोखरना, उनके ससुर पुखराज (54) पुत्र माणकचंद मडिया की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र की दो वर्षीय बेटी जिनेशा की भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में उपचार के दौरान सांस थम गई। कार में सवार ज्योति (28) प|ी वीरेंद्र पोखरना, लीला (55) प|ी पुखराज, अतुल पुत्र राजेंद्र पोखरना व जयनित (4) पुत्र वीरेंद्र पोखरना गंभीर घायल हैं।

खबरें और भी हैं...