नयानगर पटवारी को पटवार घर में 50 हजार रुपए की
नयानगर पटवारी को पटवार घर में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
ब्यावर (अजमेर) | तहसील में कार्यरत नयानगर पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने सोमवार को पटवार घर में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी ने कब्जेशुदा आबादी जमीन को चरागाह बताकर उसे तरमीम कर पुख्ता जमाबंदी करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। जिसकी पहली किश्त वसूल करते समय पटवारी पकड़ा गया। टीम आरोपी पटवारी को मंगलवार को एसीबी कोर्ट में पेश करेगी। डिप्टी महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम में सीआई मोहम्मद इस्माईल, हैड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल कैलाश, शिवसिंह, युवराज सिंह और एसीबी चौकी अजमेर के कनिष्ठ लिपिक किरण सैन शामिल थे।