नगर पालिका ने खरीदीं 20 हाथ गाड़ियां
रूपवास। कस्बे में सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई करने के बाद तुरंत मलबे व गंदगी को एकत्रित करने के लिए नगरपालिका ने बीस हाथ गाड़ियों की खरीद की है, जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। सचिव संदीप कौशिक ने बताया कि कस्बे की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल की अनुशंसा पर अधिशाषी अधिकारी श्यामबिहारी गोयल ने गली मोहल्ला, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पड़े रहने वाले कूड़ा-करकट, गंदगी को सफाई कर्मचारियों द्वारा एकत्रित करने के बाद तुरंत हाथ गाड़ियों में भरकर एक जगह फेंका जाएगा, जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होगा। वहीं जगह-जगह लगने वाले गंदगी के ढेर व उनमें मुंह मारने वाले सुअरों से भी लोगों को निजात मिलेगी। वहीं घर-घर से कचरा संग्रहण करने के लिए आॅटो टिपर मंगवाने की भी बात कही।