ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर 45 हजार लूटे
सीकरी। तीन माह पूर्व नागौर जिले के 3 जनों के साथ गांव पडलबास के पास 10 बदमाशों द्वारा ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर बुलाने और मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटने का मामला सोमवार शाम को दर्ज हुआ है। मकराना नागौर निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने मामला दर्ज कराया कि 14 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने सस्ती गाड़ी बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। इस पर उसने वहां दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की और गाड़ी का सौदा हो गया। इसके बाद 24 जनवरी को वह अपने साथी शहजाद अली,सलाम और नरेश लदानी के साथ नगर आया। इस पर दो जने शिफ्ट गाड़ी में उन्हें लेने वहां आए और गाड़ी गांव में होने की बात कही। गांव ले जाकर मारपीट करके 45 हजार रुपए नगद और दो मोबाइल लूट लिया।