अधिक खरीद होने के कारण नहीं होगी खरीद आज
भुसावर | श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी इटामड़ा में सोमवार को किसानों के अनाज की अधिक खरीददारी होने के कारण मंगलवार को एफसीआई द्वारा किसानों के अनाज की खरीद नहीं की जायेगी। यह जानकारी देते हुए एफसीआई अधिकारी देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को किसानों द्वारा लाये गये अनाज की खरीद ज्यादा हो गई एवं अनाज का उठाव नहीं होने के कारण मंगलवार को खरीदी नहीं की जावेगी।