पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर में घुसी कार दो जने घायल, रैफर

ट्रैक्टर में घुसी कार दो जने घायल, रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास | कस्बे के भरतपुर रोड कुशवाह धर्मशाला के पास खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार में सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भरतपुर रैफर किया गया।

एएसआई सुरेश मीणा ने बताया सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में एक कार अचानक असंतुलित होकर घुस गई जिस पर कार में सवार जैत गोवर्धन निवासी कन्हैयालाल ठाकुर व अजय नगर मथुरा निवासी अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रूपवास अस्पताल से चिकित्सकों ने भरतपुर रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षा की दृष्टि से थाने में खड़ी करवा दिया है तथा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...