पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेडियम में कोच ने खिलाड़ी को पीटा

स्टेडियम में कोच ने खिलाड़ी को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | लोहागढ़ स्टेडियम में शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ प्रैक्टिस करने गए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संजय सोलंकी के साथ वहां कार्यरत कोच सुखदेव सिंह और उसके साथियों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस संबंध में अटल बंद थाने पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी संजय सोलंकी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह सुबह स्टेडियम में अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहा था। तभी स्टेडियम के कोच सुखदेव सिंह, अंकित ढहरा, पुष्पेंद्र, भगवान सिंह गुर्जर, आदित्य आदि 25-30 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी लात-घूंसे, डंडों से पिटाई की। इससे कई खिलाड़ियों को चोट आई। संजय सोलंकी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इन्हीं लोगों ने उन्हें स्टेडियम से भगाने की धमकी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...