पेयजल टंकी को क्रेन से गिराने पर जताया रोष
नगर। जलदाय विभाग की ओर से कस्बे के बापू बाजार के पास क्षतिग्रस्त पेयजल टंकी को क्रेन से गिराने पर दुकानदारों ने रोष जताया है। दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से क्षतिग्रस्त टंकी को गिराने के दौरान आमजन की सुरक्षा के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में पेयजल टंकी गिराने के दौरान लोहे की चैन टूट चुकी है।