आरक्षण गृह युद्ध की तरफ धकेल रहा है: शर्मा
भरतपुर | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव शीतल प्रसाद शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री ताराचंद शर्मा ने कहा कि जातिगत आरक्षण हमारे समाज को गृह युद्ध की तरफ धकेल रहा है। यह बात शर्मा ने बृज नगर, बृजविहार, गोविंद नगर, संजय नगर, सूरजमल नगर, सहयोग नगर, सुभाष नगर, जवाहर नगर आदि स्थानों लोगों से संपर्क करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण की समीक्षा होना अति आवश्यक है। समीक्षा कर जरूरतमंद को आरक्षण दिया जाए, चाहे वह किसी जाति या धर्म का व्यक्ति हो। जातिगत आरक्षण हटाने की मुहिम को सब एक साथ मिलकर इसकी गति तेज करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत भारद्वाज, ओपी शर्मा, कैप्टन दलवीर सिंह परिहार आदि मौजूद थे।